Redmi Note 14 Pro+ 5G: रेडमी नोट सीरीज़ हमेशा से ही अपनी शानदार विशेषताओं और बजट फ्रेंडली कीमत के लिए प्रसिद्ध रही है| इस सीरीज़ में हर बार एक नई क्रांति देखने को मिलती है, और अब Redmi Note 14 Pro+ 5G के लॉन्च के साथ शाओमी ने स्मार्टफोन बाजार में एक और बहतरीन कदम उठाया है| इस स्मार्टफोन में आपको एक शक्तिशाली प्रोसेसर, शानदार कैमरा और जबरदस्त बैटरी क्षमता जैसी कई प्रीमियम विशेषताएँ देखने को मिलता हैं|

आपकी जानकारी के लिए बता दे Redmi Note 14 Pro+ 5G एक बेहतरीन स्मार्टफोन है जो प्रीमियम डिजाइन, पावरफुल प्रोसेसर, उच्च गुणवत्ता वाले कैमरा, और लंबी बैटरी लाइफ के साथ आता है| यह स्मार्टफोन उन यूज़र्स के लिए आदर्श है जो गेमिंग, फोटोग्राफी, और मल्टीटास्किंग का बेहतरीन अनुभव चाहते हैं| तो वही कंपनी ने इसमें तीन अलग-अलग कलर भी दिया है, जैसे की Titan Black, Spectre Blue, और Phantom Purple कलर शामिल है, तो चलिए बिना किसी देरी किए जानते है इसके परफॉर्मेंस के बारे में डिटेल्स से|

Redmi Note 14 Pro+ 5G में आपको 6.67 इंच 1.5K 3D Curved AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जिसका रेजोल्यूशन 2712 x 1220 पिक्सल है| 120Hz रिफ्रेश रेट है, इसे बहुत ही स्मूथ और रिस्पॉन्सिव बनाता है की गेमिंग और स्क्रॉलिंग के दौरान आपको किसी भी तरह की रुकावट नहीं महसूस होगी| इसके अलावा, इस डिस्प्ले में 3000 निट्स की पीक ब्राइटनेस और 446PPI देखने को मिल जाएगा| वही इसमें HDR10+ और Dolby Vision वीडियो सर्टिफिकेशन भी दिया गया है, डिस्प्ले प्रोटेक्शन की बात करे तो इसमें TUV Rheinland Low Blue Light, कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 प्रोटेक्शन और IP68 डस्ट तथा वाटर रेटिंग भी शामिल हैं|
Display Type | 3D Curved AMOLED (HDR10+, Dolby Vision) |
Refresh Rate | 120Hz |
Display Size | 6.67 Inches |
Brightness | 3000 Nits Peak Brightness |
Resoulation | 2712 x 1220 ( 446PPI) |
Screen To Body Ratio | 88.5% Screen-To-Body-Ratio |
IP Rating | IP68 Dust And Water |
Redmi Note 14 Pro+ 5G (बैटरी और चार्जिंग)

Redmi Note 14 Pro+ 5G में 6,200mAh की बैटरी दी गई है, जो दिन भर की बैटरी लाइफ सुनिश्चित करती है| इसके आलावा, स्मार्टफोन में 90W HyperCharg को सपोर्ट करता है, जिससे यह मजह 40 मिनट में पूरी तरह से चार्ज हो जाता है| बैटरी की क्षमता और चार्जिंग स्पीड इसे एक बहतरीन स्मार्टफोन बनाती है, खासकर उन यूज़र्स के लिए जो फास्ट चार्जिंग और लंबी बैटरी लाइफ की तलाश में रहते हैं|
Battery Backup | 6,200mAh |
Charging | 90W HyperCharg And USB Type-C Cable |
Redmi Note 14 Pro+ 5G (कैमरा)

Redmi Note 14 Pro+ 5G में शानदार कैमरा सेटअप दिया गया है, जो स्मार्टफोन के कैमरा फीचर्स को एक नई उचाई पर ले जाता है| इसमें 50 मेगापिक्सल रियर OIS कैमरा सेंसर 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड कैमरा सेंसर और 50 मेगापिक्सल (2.5x) टेलीफोटो सेंसर दिया गया है| जो अधिक क्षेत्र को कैप्चर करने की सुविधा प्रदान करता है, वही फ्रंट में 20 मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर से लैस है जो बेहतरीन सेल्फी और वीडियो कॉल्स का अनुभव देता है|
Rear Camera | 50MP (Light Hunter 800) (Hyper OIS) + 8MP Ultra-Wide + 50MP (2.5x) Telephoto |
Front Camera | 20MP Selfie Sensor |
Camera Features | Dynamic Shots, Motion Tracking Focus, Ultrawide, Night Mode, Documents Mode, Portrait Mode, AI Camera, Teleprompter, Google Lens, AI Beautify, Pro Mode, Panorama, HDR, Dual Video, AI Watermark, |
Video | Main Camera 4K@24/30fps, 1080p@30/60/120fps Selfie Camera 1080p@30/60fps |
Redmi Note 14 Pro+ 5G (प्रोसेसर)

Redmi Note 14 Pro+ 5G में Qualcomm Snapdragon 7s Gen 3 (4nm) चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है, जो एक पावरफुल और एफिशिएंट प्रोसेसर है| यह प्रोसेसर स्मार्टफोन को बेहतरीन मल्टीटास्किंग, हाई-एंड गेमिंग और लंबी बैटरी लाइफ प्रदान करने में मदद करता है| इसके आलावा, स्मार्टफोन में 8GB, 12GB LPDDR4X रैम और 128GB, 256GB, 512GB UFS 2.2 इंटरनल स्टोरेज का विकल्प मिलता है, जिससे यूज़र्स को पर्याप्त स्पेस मिलता है|
Processor | Qualcomm Snapdragon 7s Gen 3 (4nm) |
Ram | 8GB, 12GB LPDDR4X |
Rom | 128GB, 256GB, 512GB UFS 2.2 |
Os | Android 14 |
Redmi Note 14 Pro+ 5G (कनेक्टिविटी)

Redmi Note 14 Pro+ 5G में विभिन्न प्रकार के कनेक्टिविटी ऑप्शन शामिल है| जैसे की 10 5G बैंड्स, ड्यूल 4G वोल्ट, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.4 और एनएफसी कनेक्टिविटी फीचर्स भी शामिल हैं| इसके अलावा फोन में डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक सेंसर जैसी सुविधा भी दी गई है|
Connectivity | Wi-Fi 6 NFC 10 5G Bands Bluetooth 5.4 Dual 4G VoLTE |
Sensor | Fingerprint Under Display + Face Unlock Sensor |
Weight | 210 Gram Or 205 Gram |
Color | Titan Black, Spectre Blue, Phantom Purple |
Redmi Note 14 Pro+ 5G (कीमत)

Redmi Note 14 Pro+ 5G को भारत में किफायती कीमत पर लॉन्च किया गया है| इसके 8GB रैम और 128GB स्टोरेज की कीमत 30,999 रूपये है वही 8GB रैम और 256GB स्टोरेज की कीमत 32,999 रूपये है, इसके आलावा 12GB रैम और 512GB स्टोरेज की कीमत 35,999 रूपये है| इसके फीचर्स के हिसाब से बहुत प्रतिस्पर्थ है, यह फोन विभिन्न ऑनलाइन और ऑफलाइन स्टोर्स पर उपलब्ध जिसे आप आसानी से खरीद सकते हैं|
Announced On | 26 September 2024 |
Brand Name | Redmi |
Model Name | Note 14 Pro+ 5G |
Browse Type | Smartphones |
Sim Type | Dual Sim |
Warranty | 1 Year Warranty And 6 Months Accessories Warranty |
Price | 8GB/128GB 30,999 Indian Rupees 8GB/256GB 32,999 Indian Rupees 12GB/512GB 32,999 Indian Rupees |
तो यह थी इस स्मार्टफोन की छोटी सी जानकारी आशा करता हूँ आप सभी को पसंद जरूर आया होगा|
Visit Home Page: Tech24hindi.com